ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News पुलिस प्रशासन के अधिकारी निर्वाचन के दृष्टिगत संयुक्त भ्रमण करके

कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

रिपोर्टर राजेंद्र सिंह सिसोदिया रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम 25 अगस्त 2023/ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त भ्रमण करके निर्वाचन के मद्देनजर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें। अधिकारी अपने-क्षेत्र के मतदान केंद्र पर पहुंचे, व्यवस्थाएं चेक करके रिपोर्ट देवें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार संपन्न पुलिस तथा अन्य अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था चाक चोबंद रहे, यह अभी से सुनिश्चित कर ले। अधिकारियों का आपसी समन्वय विधानसभा का निर्विघ्न निर्वाचन सुनिश्चित करेगा। एक दूसरे के साथ जानकारी का आदान-प्रदान करें। अपने क्षेत्र का डाटा अपने साथ रखें, अपने स्थानीय क्षेत्र में दबंग, आपराधिक प्रकार के व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button