ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अनाधिकृत आवासीय भू खण्ड बिक्रेता के बिरुद्ध कार्यावाही हेतु कलेक्टर को दिया शिकायती आवेदन ।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना  अमानगंज नगर में इस समय अनियमित तरीके से आवासीय भू खण्ड क्रय- बिक्रय का बाजार बडे़ जोरों से गरमाया हुआ है। इसी तारतम्य में मिली जानकारी के अनुसार अमानगंज निवासी 54 बर्षीय संजय कुमार बडे़रिया की चर्चा जोरों पर है। जिनके बिरुद्ध अमानगंज नगर वासियों ने कलेक्टर पन्ना के कार्यालय में पहुँच कर एक शिकायती आवेदन पत्र देकर कलेक्टर महोदय से बिधिवत जांच कराने व संबंधित के बिरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही किये जाने मांग की है। शिकायत कर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे अजय बाल्मीक ने बताया कि संजय बडे़रिया जी के पास ना तो कोई अनुज्ञप्ति है और न ही उनके द्वारा शासन से कोई बिधिवत आदेश/स्वीकृति प्राप्त की गयी है । यहाँ तक कि वे कालोनाइजर के रूप में पंजीकृत भी नहीं । है इसके बाबजूद भी वे अमानगंज स्थित भूमि के तमाम आवासीय भू खण्ड बना कर बेच रहे हैं। तथा अपने आवासीय भू खण्डों पर आवागमन सुलभ करने के उद्देश्य से मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा कर वहाँ से आम रास्ता बना रहे हैं। जबकि वहाँ पर कोई रास्ता है ही नहीं। अतः इनके (श्री बडे़रिया के) बिरुद्ध “कालोनाइजिंग अधिनियम” के तहत प्रकरण दर्ज कराया जाए व जांच कराई जाए। तथा दोषी के खिलाफ सख्त कानून कार्यावाही की जाय।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button