Madhya Pradesh News शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के बैराड़ कस्बे मैं कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार का आगाज कर दिया है

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज हेलीकॉप्टर से बैराड़ पहुंचे| सबसे पहले संगठन पदाधिकारियों से चर्चा की और साथ में ही प्रेसवार्ता पत्रकारों से चर्चा की| पत्रकारवार्ता के बाद बैराड़ मंडी प्रांगण में पहुंचे| जिसमें एक विशाल आमसभा को संबोधित किया| इस आमसभा को हजारों की संख्या में कमलनाथ जी ने संबोधित किया| आम सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ जी ने कहां की ज्योतिरादित्य सिंधिया के जरिए जो 23 विधायक भाजपा में शामिल हुए| जिसके चलते कमलनाथ की 15 माह के भीतर सरकार गिर गई| कमलनाथ की सरकार गिराने मैं सबसे ज्यादा ग्वालियर चंबल संभाग के विधायकों की संख्या ज्यादा थी| आज कमलनाथ चुनाव की तैयारियों का बिगुल ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ मैं फूंक दिया है| कमलनाथ जी ने कहां की मैं भी विधायकों को खरीद सकता था लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया| उन्होंने अपने कार्यकर्ता से कहा कि अभी 7 माह शेष बचे हैं जनता फिर एक बार जवाब दे नहीं बैठी हैबसपा उम्मीदवार ने थामा कांग्रेस का हाथकमलनाथ की इस सभा में पोहरी विधानसभा से 2 बार चुनाव लड़ते हुए आ रहे

कैलाश कुशवाह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है| इस भरे मंच से कहा कि कैलाश कुशवाह ने आते आते देर कर दी| मैंने 3 साल पहले ही कांग्रेस में शामिल होने की बात कही थीकमलनाथ जी ने कहा कि विकास यात्रा नहीं निकास यात्राभाजपा की ओर से निकाली जा रही विकास यात्रा को निकास यात्रा बताया है | कमलनाथ ने बताया कि यात्रा सरकारी खर्चे यह यात्रा शिवराज सिंह चौहान निकाल रहे हैं| विकास किया होता तो यह यात्रा निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती|टिकट की आस लेकर शामिल ना होकमलनाथ जी ने कहा कि कई नेता कांग्रेस में शामिल होने का मन बना रहे हैं| आज कैलाश कुशवाह बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन टिकट की शर्त पर शामिल नहीं हुए हैं| कमलनाथ ने कहा कि कोई भी विधानसभा से किसी भी कांग्रेस नेता सहित कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता टिकट के लिए पहले संगठन की रजामंदी लेना अनिवार्य है|




Subscribe to my channel