ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर महा महिम राष्ट्रपति महोदय जी के नाम पलेरा तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी के नाम पलेरा तहसीलदार को सोपा ज्ञापन। जिसमें समाजवादी पार्टी की मांगे इस प्रकार हैं नगर पंचायत पलेरा में बस स्टैंड का निर्माण किया जाए, संपूर्ण मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाई जाए, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए, शासकीय विभागों में लगे अतिथि कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए, नगर पंचायत पलेरा में गौशाला का निर्माण कराया जाए, वृद्धा पेंशन की राशि ₹600 से बढ़कर ₹2500 किया जाए, शासकीय महाविद्यालय पलेरा में पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं संचालित करवाई जाएं, सेना में अहीर रेजिमेंट बनाया जाए, शहरों एवं गांव में आवारा घूम रहे पशुओं का उचित प्रबंध किया जाए, खरगापुर तहसील के अंतर्गत देरी से ग्राम पंचायत पिपरा बिलारी के गांव कुसगर पुरवा तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाए, खरगापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा बिलारी के गांव कुसगर के हरिजनबस्ती में नल एवं ट्रांसफार्मर की उचित व्यवस्था करवाई जाए, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू की जाए, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा इस मौके पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, साहिब सिंह यादव ब्लॉक सचिव, सौरभ यादव जिला सचिव, प्रदीप यादव जिला उपाध्यक्ष, जगदीश यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष, श्याम सिंह, राहुल यादव जिला सचिव, चंद्रपाल सिंह, राकेश, हेमंत, विशाल अहिरवार, पुनीत अहिरवार, सुरेश, धीरज, विपिन, जितेंद्र,अनिल प्रजापति,अनूप,भोले ,रितेश यादव आदि अनेक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button