ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News स्वस्थ जीवन और कल्याण के लिए योग विषय पर उच्च शिक्षा विभाग (म.प्र.शासन) द्वारा प्रायोजित एवं शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन समपन्न हुआ ।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द में दिनांक 24/08/2023 को स्वस्थ जीवन और कल्याण के लिए योग विषय पर उच्च शिक्षा विभाग (म.प्र.शासन) द्वारा प्रायोजित एवं शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन समपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.एच.एल.अनीजवाल, अतिरिक्त्त संचालक,उज्जैन संभाग उज्जैन, डॉ.रतनसिंह अनारे,लीड कॉलेज प्राचार्य, देवास एवं जनभागीदारी अध्यक्ष श्री अनोपसिंह सेंधव उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेन्द्र कुमार भेवंदिया द्वारा की गई । कार्यक्रम में मुख्य वक्त्ता डॉ.दीप्ति जोशी,प्रयागराज(उत्तरप्रदेश) एवं डॉ.हुकुम सिंह,बदायुँ(उत्तरप्रदेश) ने बहुत ही ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री शिवा पटेल द्वारा किया गया । कार्यक्रम के संयोजक डॉ.प्रमिला शेरे,सह-संयोजक डॉ.बबिता अग्रवाल,सचिव श्रीमति कौशल्या सुतार,तकनीकि विशेषज्ञ- श्री सावन सोलंकी,आयोजक समिति के सदस्य- डॉ.राधिकेश जोशी,डॉ.मनीषा जैन,डॉ.लक्ष्मीचन्द्र मालवीय एवं श्री शिवा पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही । कार्यक्रम का संचालन श्री शिवा पटेल द्वारा किया गया । तकनीकि सहयोग के लिए श्री जगन्नाथ डामेचा,श्री शैलेष राठौर,श्री हबीब पटेल,श्री पींकेश नागर,श्री संदीप शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वीडियोग्राफी श्री शुभम जायसवाल द्वारा की गई । वेबिनार में 143 प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन किया गया । मध्यप्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय से प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओ ने भाग लेकर अपने-अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किये ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button