IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ प्रस्तावित एक दिवसीय धरने के सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार जाखड़ से वार्ता हेतु उनके निमंत्रण पर मिला तथा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहित में उठाये गए 7 मुद्दों पर सोहार्दपूर्ण वार्ता की गई ।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

25/08/2023 को नगर कांग्रेस कमेटी रतननगर का प्रतिनिधि मंडल नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना “मनोनीत पार्षद” के नेतृत्व में कस्बे की जनसमस्या सफाई, रौशनी , गंदे पानी की निकासी के स्थाई समाधान करवाने सहित नगरपालिका रतननगर में व्याप्त भारी भृष्टाचार , 13 हाई मास्क लाइट्स के ख़रीद में नगरपालिका प्रशासन की ठेकेदार से मिलीभगत से वे लाखों रुपये के घोटाले की जाँच करवाई जाने के संबंध में आगामी 29/08/2023/ को नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ प्रस्तावित एक दिवसीय धरने के सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार जाखड़ से वार्ता हेतु उनके निमंत्रण पर मिला तथा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहित में उठाये गए 7 मुद्दों पर सोहार्दपूर्ण वार्ता की गई । अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही कर जन समस्याओं का स्थाई समाधान करने का सकारात्मक आश्वासन देने पर दिनाँक 29/08/2023 को प्रस्तावित धरना अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया । प्रतिनिधि मंडल में पार्षद जगनाराम मेघवाल , पार्षद पूर्णमल रैगर , कांग्रेस के वरिष्ट नेता छगनलाल चौधरी , नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी झाबरमल मीना , राजेश कुमार अग्रवाल , सत्यनारायण सांखला , बनवारी लाल जांगिड़ , मोहम्मद सादिक़ मणियार व महेश कुमार जाट आदि शामिल थे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button