IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News पर्यावरण जन चेतना यात्रा निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर मारवाड़ पाली राजस्थान

झुंठा रायपुर – देवली कला में गुरुवार को अपना संस्थान अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान द्रारा पर्यावरण जनचेतना यात्रा निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यात्रा का कस्बे में प्रवेश पाटवा रोड रामदेव चौक से हुआ यात्रा में महिलाओं ने कलश लेकर सन्तो के सानिध्य में सम्पूर्ण गांव में होते हुए पंचायत भवन में समापन हुआ। यात्रा ग्रामीणों को पेड़ लगाए, पानी बचाए और पॉलीथिन हटाये का नारा देकर जागरूक कर रहे थे। यात्रा में संत योगी लक्ष्मणनाथजी लाम्बिया, संत अर्जुनदासजी पिपलिया, संत महाराज गोविंदरामजी, साध्वी मधुजी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संत लक्ष्मणनाथ जी ने पर्यावरण प्रदूषण के कारण जहां मनुष्य का दम घुटने लगा है, वहीं प्रदूषण से आम आदमी बहुत से बीमारियों का शिकार भी होता जा रहा है। प्राणियों के अस्तित्व एवं स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण की जरूरत है। सभी ने पोधे लगाने की शपथ ली। इस दौरान सरपँच रतनाराम भाना, सहित बड़ी संख्य में महिलाएं, बच्चे एव ग्रामीण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button