IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य- ओमप्रकाश यादव, मंत्री हरियाणा. कल्याण विभाग के मेले में पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश यादव. मेले में लगभग 200 लोगों ने किया विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। गरीबों के उत्थान के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चला रखी हैं। लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए। श्री यादव आज विमुक्त एवं घुमंतू जाति के नागरिकों के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर ऐसे कैंपों व मेलों का आयोजन किया जाता रहता है ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है की अंतिम आदमी तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार किसी कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े इसीलिए इस प्रकार के कैंपों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में लगभग 200 लोगों के आवश्यक दस्तावेज तथा संबंधित विभागों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को भी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय नारनौल में सभी श्रेणियों के लिए खंड स्तरीय मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार लगातार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। इस सरकार में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button