IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुँचायें-अनुपमा जयसवाल

विधानसभा में प्रवासी विधायक अनुपमा जयसवाल ने कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों से लिया फीडबैक

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू  विधानसभा में प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल ने अलग अलग मीटिंगें लेकर लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। शहर के सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की मीटिंग लेकर आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके तत्पश्चात ग्राम हाड़ौता में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में लाभार्थियों से केंद्र सरकार से मिल रही योजनाओं की जानकारी ली। प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने में मदद करें, ताकि ज़रूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होने चुनाव प्रबंधन समिति से वार्तालाप करते हुए अलग अलग ज़िम्मेदारियों को निर्वहन कर रहे कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाक़ात कर अपनी अपनी ज़िम्मेदारियों को पूर्ण लगन और मेहनत से निभाने के लिए निर्देशित किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button