ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News नगर परिषद उपाध्यक्ष संदीप तिवारी के निजी खर्चे पर अजमेर शरीफ को जत्था रवाना देश की खुशहाली के लिए करेंगे दुआ

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

स्थानीय नगर में बीते गुरुवार को लोगों का जत्था अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ। इन लोगों को नगर परिषद के उपाध्यक्ष संदीप तिवारी उर्फ रानू ने अपने निजी खर्चे पर मुख्य चौक पर फूल-माला पहनाकर व शुभकामनाएं देकर विदा किया। उपाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि अजमेर शरीफ की यात्रा पर जा रहे यात्री अपने परिवार वालो सहित क्षेत्र व देश की खुशहाली के लिए विशेष दुआ करेंगे। उन्होंने बताया कि अजमेर शरीफ दरगाह पर सभी धर्मों के लोगों का आस्था जुड़ी हुई है। इसे सर्वधर्म सद्भाव का अद्भुत मिसाल भी माना जाता है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दरबार में हर धर्म के लोग अकीदत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दरबार में आता है, वो कभी खाली हाथ नहीं लौटता है। यहां आने वाले हर लोगों की नेक तम्मना पूरी होती है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button