ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश खरे ने पदभार किया ग्रहण

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

मोहनगढ़ तहसील कार्यालय से स्थानांतरित होकर नगर पलेरा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश खरे ने पदभार ग्रहण कर लिया है।तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी स्टाफ ने नवागत नायब तहसीलदार का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश खरे ने बताया कि तहसील में लंबित शासकीय प्रकरणों की संख्या अधिक है। साथ ही कोर्ट केस भी लंबित होने से इन प्रकरणों का निराकरण जल्द ही किया जाएगा। लोगों को सुविधाएं मिलें, ऐसे प्रयास किए जाएंगे। बार-बार तहसील कार्यालय में ग्रामीणों को आकर परेशान नहीं होना पड़े, उन्हें ऐसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए जल्द ही बैठक करके कार्य योजना बनाई जाएगी।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button