मध्यप्रदेशव्यापार

Madhya Pradesh News तराई क्षेत्र के टमस नदी घाट में अवैध बालू का उत्खनन जारी, प्रशासन बना मूकदर्शक

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश

रीवा जिले के जवा तहसील एवं त्योंथर तहसील क्षेत्र अंतर्गत जहाँ पर खनिज विभाग रीवा और पुलिस के सह पर अवैध रूप से टमस नदी घाट से बालू उत्खनन एवं परिवन किया जा रहा है जिसके वजह से शासन को लाखों रूपये की प्रति माह राजस्व की हानि हो रही है और संबंधित विभाग देखकर अनदेखा करते आ रहें हैं सूत्रों की माने तो इस समय दर्जनों से ज्यादा भंड़रा घाट से लेकर भुनगांव टमस नदी घाट एवं चाकघाट नदी डीह, गंथा सोंनौरी आदि नदी घाट तक में खुलेआम बालू का उत्खनन किया जा रहा है

और कार्यवाही के नाम पर विभाग द्वारा लीपापोती की जाती है खनिज निरीक्षक रीवा से आते हैं फोटो खींचते हैं अज्ञात पर एफ. आई. आर. दर्ज करते हैं लेकिन हकीकत में कार्यवाही नहीं की जाती है इसी बजह से आज कई घांटो से बालू का उत्खनन जारी है और रात्रि दिन अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है इस संबंध में ज़ब भी खनिज अधिकारी रत्नेश कुमार दीक्षित को शिकायत एवं फ़ोन लगाया जाता है तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है ज़ब कभी उठाया जाता है तो बाईट के नामपर फोन रख दिया जाता है और कार्यवाही की सही जानकारी नहीं दी जाती है इसी बजह से पूरे रीवा जिले में खनिज माफियाओ के हौसले बुलंद हैं

सवाल यही की आखिर अवैध पत्थर बालू उत्खनन एवं परिवहन माफियाओ पर किसका संरक्षण प्राप्त है क्या खनिज माफियाओ पर मौजूदा अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही की जाएगी या यूँ ही भ्रष्टाचार चलता रहेगा इसी प्रकार सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सोंनौरी में मुंशी जी नियुक्ति न रहने पर आरक्षक को दे दिया गया मुंशी जी का प्रभार जिससे आये दिन पीड़ित ब्यक्तियों न्याय मिलने में अब हो रही परेशानी मनमानी कार्य में सँलिप्त होता जा रहा मुंशी के प्रभार में रहने वाला आरक्षक जिससे स्थानीय जनता में आक्रोश ब्याप्त दिखाई दे रहा है उक्त रीवा पुलिस प्रशासन से निवेदन हैं कि उक्त पुलिस चौकी सोंनौरी में मुंशी जी कि पदस्थापना करें जिससे ग्रामीण पीड़ित जनता को उचित न्याय मिल सके.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button