IC News and Media House Private Limited


बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की कर्म भूमि पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय बापूधाम मोतिहारी के रेलवे-स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का रेलवे-स्टेशन बनने का सपना पूरा होता दिख रहा

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी ने वर्चुअल शिलान्यास दिनांक 6 अगस्त 23 दिन रविवार को सुबह 9:30 बजे किया जिसमें वर्तमान सांसद, पूर्व केन्द्रीय कृषि तथा कल्याण मंत्री सह रेल्वे स्थाई समिति के सभापति श्री राधा मोहन सिंह जी का अहम योगदान है इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ए डी आर एम समस्तीपुर श्री आलोक कुमार झा सहित इंजीनियरिंग सेल की टीम के अधिकारियों ने बापूधाम रेलवे-स्टेशन के पुनर्निर्माण का जायजा लिया एवं वर्क प्लान मैप को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के स्पॉट का वेरिफिकेशन किया चिन्हित रेलवे क्वार्टर को एक सप्ताह में खाली करने का निर्देश दिया आर पी एफ पोस्ट के संचालन के लिए अस्थायी भवन बनाने का आदेश दिया, रेलवे अस्पताल तथा अन्य कार्यालयों को अलग बिल्डिंग बनाकर शिफ्ट किया जाएगा पानीटंकी, पावरहाउस, टेलीकॉम इत्यादि को अलग जगह शिफ्ट किया जाएगा सभी रेलवे कार्यालयों को अस्थायी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा मौके पर रेलवे के सारे पदाधिकारियों की मौजूदगी य़ह बतलाता है कि कार्य को अविलंब पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है जो यहाँ के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है सभी इस कार्य से काफी उत्साहित हैं l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button