IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों देशवासियों को बहुत बहुत बधाई-सांसद सरस्वती

सांसद सुमेधानंद सरस्वती, प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक रामलाल शर्मा ने लाइव देखा लैंडिंग कार्यक्रम

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसरो द्वारा किए गए चन्द्रयान-3 के लाइव प्रसारण को सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, उत्तरप्रदेश प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल और विधायक रामलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखा। जैसे ही शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा वेसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारा लगाकर ख़ुशी का इज़हार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, उत्तरप्रदेश प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल और विधायक रामलाल शर्मा ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएँ दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button