Madhya Pradesh News बलात्कार व दहेज एक्ट के मामले में करीबन 16 माह से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी सहित पुलिस पार्टी पर हमले के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार

चांचौडा थाने की बीनागंज चौकी पुलिस की कार्यवाही 26 अप्रैल 2022 को 20 वर्षीय एक विवाहित महिला द्वारा चांचौडा थाने की बीनागंज चौकी पर रिपोर्ट लेख कराई गई थी कि उसके घर के पास स्थित मंदिर आने-जाने के दौरान उसकी पहचान कृष्णा शर्मा नामक युवक से हो गई थी, इसके बाद दिनांक 09 नवम्बर 2021 को कृष्ण शर्मा उसे महाकाल मंदिर में दर्शन कराने के लिये उज्जैन ले गया, जहां पर कृष्णा शर्मा द्वारा उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया था, फिर दिनांक 15 नवम्बर को कृष्णा शर्मा उससे शादी कर उसे बीनागंज में गोया रोड़ स्थित अपने घर ले आया । शादी के बाद से ही उसकी सास सरोज शर्मा एवं ससुर बृजनारायण शर्मा उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे एवं दहेज में 50 हजार रूपये लेकर आने पर ही घर में रहने देने और जान से मारने की धमकी देने लगे । इसके बाद दिनांक 10 मार्च 2023 को भी कृष्णा शर्मा द्वारा उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाये और फिर वह अपनी ससुराल से भागकर अपने माता-पिता के घर आ गई । जिसकी रिपोर्ट पर से आरोपीगण कृष्णा शर्मा, बृजनारायण शर्मा एवं सरोज शर्मा के विरूद्ध चांचौडा थाने में अप.क्र. 158/22 धारा 376(2)(एन), 498ए, 506 भादवि के तहत प्रकऱण दर्ज कर विवेचना में लिया था । चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में कार्यवाही करते हुये प्रकरण के नामजद दो आरोपियों बृजनारायण शर्मा एवं सरोज शर्मा तथा इन्य इजाफा आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में ही गिरफ्तारी की वैधानिक कार्यवाही कर ली गई थी । उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी कृष्णा शर्मा के प्रकरण दर्ज होने की दिनांक से ही लगतार फरार रहने पर गुना पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रूपये का इनाम उदघोषित कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौडा श्रीमती दिव्या सिंह राजावत के नेतृत्व में चांचौड़ा थाने की बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा अपनी टीम के साथ प्रकरण में फरार चल रहे 10,000 रूपये इनामी आरोपी की तलाश में सक्रियता से जुट गये और जिसकी तलाश हेतु निरंतर दबिशें दी गई, जिसके परिणामस्वरुप आज दिनांक 21 अगस्त 2023 को प्रकरण के मुख्य आरोपी कृष्णा उर्फ कृष्णकुमार पुत्र बृजनारायण शर्मा उम्र 27 साल निवासी गोया रोड़ बीनागंज चांचौड़ा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है ।
इसी प्रकार दिनांक 09 नवम्बर 2022 को चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरा कंजर में अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस एवं आवकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान दविश टीमों पर जान से मारने की नियत से हमला करने एवं शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ को लेकर चांचौड़ा थाने में दर्ज अप.क्र. 368/22 धारा 307, 147, 148, 149, 353, 332, 294, 186 भादवि एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधीनियम की धारा 3/4 के मामले सहित आबकारी एक्ट के 07 अपराधों अप.क्र. 273/21, 07/22, 101/22, 184/22, 268/22, 414/22 एवं 88/23 धारा 34(2), 49ए आबकारी एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात शराब माफिया दीपू उर्फ दीपक कंजर पुत्र भारत सिंह कंजर उम्र 24 साल निवासी ग्राम भानपुरा कंजर थाना चांचौड़ा को गत् 20 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे आज दिनांक 21 अगस्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा, सउनि अशोक दुवे, सउनि कमल सिंह रघुवंशी, सउनि देवनारायण शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक बालस्वरूप धाकड़, आरक्षक सूरज गुर्जर, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप बघेल एवं आरक्षक प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही है । इस टीम को गुना पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर द्वारा पुरूष्कृत किया जा रहा है ।
Subscribe to my channel