Uttar Pradesh News : एआईएमआईएम की नुक्कड़ सभा में उमड़ा युवाओं का हुजूम, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
रामपुर। प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली साहब एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष जनाब एहतेशाम मंसूरी साहब के निर्देशानुसार युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह के नेतृत्व में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में नौजवानों ने शिरकत की।इस दौरान समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई लोगों ने अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तथा उन्हें पार्टी की नीतियों और संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।
नुक्कड़ सभा के दौरान नफीस अंसारी को सचिव तथा रफी अहमद को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि एआईएमआईएम का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित तबकों की आवाज को मजबूती के साथ उठाना तथा लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।सभा में मौजूद लोगों ने संगठन को मजबूत करने तथा आने वाले दिनों में पार्टी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक रजा, जिला महासचिव जुनैद खान, जिला महासचिव रफीक अहमद, जिला महासचिव दानिश गुल, जुनैद नसीर कुरैशी, गुफरान इकराम, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद वसीम, जालीस अंसारी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel