IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भरुआ सुमेरपुर में 9 अगस्त को होगा जिला आर्य अधिवेशन, यज्ञ के साथ कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश

भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर। आर्य समाज के सभी संगठनों को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आर्य समाज प्रतिनिधि सभा लखनऊ, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार भरुआ सुमेरपुर आर्य समाज द्वारा जिला आर्य अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। आर्य समाज के मंत्री प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला आर्य अधिवेशन 9 अगस्त, रविवार को राजनंदनी पैलेस, धर्मेश्वर बाबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे विशाल यज्ञ के साथ किया जाएगा।

अधिवेशन में चित्रकूट धाम मंडल के साथ-साथ बांदा, जालौन, हमीरपुर और महोबा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आर्य समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार अधिवेशन का उद्देश्य आर्य समाज के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नई ऊर्जा एवं नया जोश पैदा करना, संगठन को मजबूत करना तथा सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय आर्य समाज के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और अधिवेशन की तैयारियां की जा रही हैं।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button