ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जिले में सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश देते हुए चल रही स्नेह यात्रा रिपोर्टर रईस खान

टिकुरी से प्रारंभ हुई स्नेह यात्रा, लोगो ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर रईश मोहम्मद शहडोल मध्य प्रदेश

शहडोल 22 अगस्त 2023- आज स्नेह यात्रा जनपद पंचायत बुढार के ग्राम टिकुरी से महामंडलेश्वर श्री हरिहरानंद सरस्वती महाराज महामृत्युंजय अमरकंटक के नेतृत्व में यात्रा प्रारंभ हुई । सत्संग को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर श्री हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कीजगत कल्याण के केन्द्र में स्नेह की भावना है। हम सबको समाज में स्नेह और प्रेम की भावना विकसित करनी होगी। हर व्यक्ति में ईश्वर का अंश विद्यमान है। समाज में कोई भी व्यक्ति छोटा अथवा बड़ा नहीं होता है। सबके प्रति समरसता और सहिष्णुता का भाव रखना चाहिए। हम सबको अपने मन की शक्ति को समाज और देश के विकास में लगाना होगा। सहयोग और सद्भाव से ही समरसता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पुरातंन संस्कृति है। हमारी संस्कृति में सभी सुखों की कामना की गई है। जीव, जंतु, वनस्पति के पोषण की कामना की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति ने भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ रहने और उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढने के लिए कामना की गई है। आज स्नेह यात्रा जनपद पंचायत बुढार के रसमोहनी, विकमपुर, मडसा, भटिया आदि ग्रामों में निकाली गई। साथ ही लोगों ने स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत भी किया। इस अवसर पर विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे सहित जन अभियान परिषद के अन्य सदस्य गण व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button