ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जिले में होगा प्रदर्शन सौंपा जाएगा ज्ञापन ..माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने आज ली बैठक

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति के लगातार अभिनव प्रयास की प्रत्याशा में आज पन्ना जिले में भी एक बैठक का आयोजन किया गया छतरपुर जिले से प्रांतीय महासचिव की अगवाई में पदाधिकारी ने एक बैठक ली और माझी आंदोलन की रूपरेखा एवं शासन प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई का बखान किया। छतरपुर से माझी आंदोलन की जानकारी देने पहुंचे पदाधिकारियों ने आगरा मोहल्ला पन्ना में पहुंचकर विस्तृत जानकारी देकर माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे की विस्तृत रूपरेखा समझाई । बृजेश रैकवार शंकर लाल रैकवार सुंदरलाल रैकवार सभापति शंकर रैकवार पंचम रैकवार अशोक रैकवार के साथ विचार विमर्श हुआ और आगामी बैठक में आंदोलन की तारीख तय की जाने का निश्चय हुआ। इसी क्रम में अगला पड़ाव पन्ना मुख्यालय की रानीगंज मोहल्ले में बैठक हुई इस बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के पार्षद प्रकाश श्री वेद प्रकाश रैकवार डॉक्टर पान वाले द्वारा मोहल्ले में सामाजिक बंधुओं को एकत्रित कर आगामी रणनीति के लिए आमंत्रित किया सभी ने यह बैठक में तय किया कि अगली बैठक में विरोध प्रदर्शन की तारीख की जाएगी। मटिया तालाब के पास हुई बैठक में संतोष रैकवार रंजन रैकवार महिला मशहूर समिति के अध्यक्ष सुनीता रैकवार भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी रानी रैकवार ने भी महिलाओं को समझाया इसी क्रम में ज्योति रैकवार छतरपुर जिला अध्यक्ष ने भी सहयोग किया। छतरपुर से प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय महासचिव सुंदरलाल रैकवार की अगुवाई में संगठन मंत्री मोतीलाल रैकवार संभागीय संगठन सहयोगी आनंद रैकवार रवि रैकवार ने भी पहुंच कर सहयोग किया । बहुत जल्द ही आगामी बैठक की तारीख तय की जाएगी जिसमें पन्ना जिले भी एक प्रदर्शन की तैयारी होगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button