IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सद्भावना सम्मान 2023 से जगदीश चन्द्र सिंघल को किया सम्मानित, विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान द्वारा राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान आडिटोरियम, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के विशाल समारोह में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सद्भावना सम्मान 2023 से कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के प्रधान जगदीश चन्द्र सिंघल को उनके उत्कृष्ट और श्रेष्ठ कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर गत सोमवार को ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एन एल वर्मा सेवानिवृत्त आईएएस द्वारा सम्मानित करने पर सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति (रजि) के प्रधान चन्दन सिंह जालवान, महासचिव बिरदी चंद गोठवाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन, हरियाणा एससी बीसी महासभा के प्रधान बिशन सिंह सैनी, गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के प्रधान अनिल फाण्डन, महर्षि वाल्मीकि सभा के प्रधान जोगेंद्र जैदिया व उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, खटीक सभा के पतराम खिंची, धानक समाज के शिवनारायण मोरवाल व कोली सभा के प्रधान तोताराम ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान हर वर्ष समाज उत्थान के कार्यो में विशेष सहयोग व योगदान देने, उत्कृष्ट और विशिष्ट समाज सेवा द्वारा विशेष अलग पहचान स्थापित करने, आपसी सद्भावना व भाईचारा आदि के जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपना अमूल्य योगदान देने वाले भारतवर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इन जनकल्याणकारी कार्यों को कार्यान्वित करने के लिए चयन कमेटी के अध्यक्ष एन एल वर्मा सेवानिवृत्त आईएएस, महासचिव दुर्गा वर्मा, संयोजक किशोर सत्यार्थी व अन्य सदस्यगण बधाई के पात्र हैं ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button