ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News स्वर्गीय भानाराम जी सैनी की प्रथम पुण्यतिथि पर नंदी गौशाला में हवन एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

जिला महेंद्रगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति एवं राजनीतिज्ञ स्वर्गीय श्री भानाराम सैनी की प्रथम पुण्यतिथि पर नंदी गौशाला, नारनौल में आज उनकी पुत्रवधू श्रीमती कमलेश सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद नारनौल एवं राष्ट्रीय महासचिव जननायक जनता पार्टी तथा उनके पति रघुबीर सैनी तथा पूरे परिवार के द्वारा पहले प्रातः हवन किया गया इसके बाद उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गौरतलब है कि भानाराम सैनी ने एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने के बावजूद, ज्यादा शिक्षित न होने के बाद भी, उन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर इस पिछड़े जिले में 40-50 साल पहले जब मनोरंजन के नाम पर कोई अच्छा थिएटर नहीं था, तब उन्होंने मोहिनी और मोती थिएटर की क्रमशः नारनौल व महेंद्रगढ़ में स्थापना इस क्षेत्र के लोगों को सुंदर उपहार दिया। जब इस क्षेत्र में आने-जाने के लिए सरकार के पास बसों के इतने साधन नहीं थे तब भानाराम सैनी ने छोटे-छोटे रूटों पर बसें व विवाह-शादियों के लिए एसी बसें उपलब्ध करा कर, यहां के लोगों को काफी सुविधाएं दी। उनका पूरा जीवन लोगों की सेवा में बीता। उन्होंने अपने मिलनसार स्वभाव एवं बड़े अधिकारियों से अच्छे रिश्तों के कारण काफी गरीब युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने में मदद की। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर सैकड़ों लोगों ने नंदी गौशाला में पहुंचकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनमें प्रमुख थे कवंल सिंह कलवाडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जजपा, रविंद्र सिंह मटरू आप नेता एवं प्रसिद्ध उद्योगपति, गोविंद भारद्वाज पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता, तेज प्रकाश यादव प्रदेश महासचिव जजपा, सतपाल दहिया पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता, डॉ मनीष शर्मा जिला प्रधान जजपा, सुरेंद्र चौधरी पूर्व जिला प्रबंधक हैफेड, सैनी सभा के प्रधान बिशन दयाल सैनी, केशव संघी एडवोकेट, जेपी सैनी पूर्व चेयरमैन, भारती सैनी निवर्तमान चेयरमैन, सरला यादव, नेमीचंद सर्राफ, नरेश संघी, रामचंद्र पत्रकार, भगवानदास हलवाई, सरदार बलदेव सिंह चहल, डॉ नोबत राय, किशन बोहरा पूर्व पार्षद, मोहनलाल मोनी पार्षद, कप्तान हरीश सैनी, रामजीलाल सैनी, दौलत राम सैनी व अन्य सैकड़ो शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी एक संदेश भेजकर स्वर्गीय भानाराम सैनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका यह संदेश तेज प्रकाश यादव प्रदेश महासचिव जजपा एवं जिला प्रधान डॉ मनीष शर्मा ने पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी व उनके पति रघुबीर सिंह सैनी ने 101100 रुपए गउओं के चारें के लिए गौशाला को भेंट किए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button