ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News उन्हेल नागेश्वर अवधि पार पोषाहार वितरण मामले में जिला उपनिदेशक की गिरी गाज, सम्बंधित महिला पर्यवेक्षक को किया नोटिस जारी, साथ ही दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

उन्हेल नागेश्वर अगस्त। ग्राम पंचायत उन्हेल नागेश्वर के गांव खेरखेड़ा के आंगनवाड़ी केन्द्र पर तीन दिन पूर्व अवधि पार कंकड़, इल्ली व चंचले युक्त पोषाहार सामग्री बच्चों व गर्भवती महिलाओं को वितरण करने का मामला ग्रामीणों द्वारा सामने आया था, सूचना मिलते ही क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षक ने अवधि पार पोषाहार का वितरण रुकवा दिया था। मामले में जिला उपनिदेशक महेश गुप्ता द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया जिसमें इस केन्द्र के अलावा एक ओर अन्य केन्द्र पर आये अवधि पार पोषाहार को ठेकेदार फर्म को वापस करवाकर आगे के लिए निर्धारित मापदण्ड अनुसार सामग्री लाने के लिए पांबद किया गया साथ ही सीडीपीओ व सभी महिला पर्यवेक्षकों को पूरे क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आए पोषाहार सामग्री के निरीक्षण करने के आदेश दिए गए वहीं खेरखेड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र पर अनियमितता के मामले में क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षक भारती लड्डा को नोटिस जारी किया गया। उपनिदेशक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगे से किसी भी केन्द्र की कार्यकर्ता व किसी भी क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षक द्वारा बच्चों व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से सम्बन्धित यदि कोई लापरवाही सामने आई तो उस कार्मिक को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र के सभी केन्द्रों पर आये पोषाहार का स्टाक, वितरण रजिस्टर की जांच के अलावा मौके पर लाभार्थियों से जानकारीयां लेने के आदेश सीडीपीओ को जारी किए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button