IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News गांव सेवड़ माता गांव पुठ का बास मानपुरा माचेडी आमेर तहसील में “क्षत्रिय मीणा महासभा” कि मीटिंग का आयोजन हुआ

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

कल 20 अगस्त 2023 गांव सेवड़ माता गांव पुठ का बास मानपुरा माचेडी आमेर तहसील में “क्षत्रिय मीणा महासभा” कि मीटिंग का आयोजन हुआ उस दौरान उपस्थित सभी सम्माननीय सदस्यों ने मीणा जाति के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा हुई ओर इस विषय पर जोर दिया गया की इतिहास को कैसे संकलन करें और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाएं ,उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने अजय झरवाल के इस प्रयास कि सराहना करते हुए होंसला दिया कहा मीणाओं का इतिहास में सभी मिलकर अध्ययन आगे लाना चाहिए ओर इतिहास को उजागर कर घर घर-घर पहुंचाने का प्रर्णय लिया “क्षत्रिय मीणा महासभा” संगठन पिछले दो तीन सालों में मीणा जाति के इतिहास, धरोहरों, उपलब्धियों, लोकजनमानस, लेखकों, विद्वानों व संस्कृति जैसे पहलूओं पर निरंतर तथ्यों व आंकड़ों को समझने व एकत्रित करने के प्रयास कर रहा है। अजय झरवाल जी ने बताया कि हमारे संगठन ने पिछले दो तीन सालों में मीणा जाति के इतिहास, धरोहरों, उपलब्धियों,लोकजनमानस, लेखकों, विद्वानों व संस्कृति जैसे पहलूओं पर निरंतर तथ्यों व आंकड़ों को समझने व एकत्रित करने के प्रयास किए हैं। हमारी इस खास मुहिम के पीछे एक ही विचार हमें मार्गदर्शन व सुदृढता प्रदान करता रहा कि जिस समाज ने, व्यक्ति ने अपने पूर्वजों के विकास व कीर्तिमानों को भुला दिया वह समाज या व्यक्ति कभी स्वाभिमानता एवं सक्षमता के साथ अपनी पहचान नहीं बना सकता है। हमें अपने संघर्ष और उपलब्धियों को संरक्षण देते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए सभी प्रकार के कौशल प्रशिक्षण में प्रवीणता की सुनिश्चितता इन्हीं उपलब्धियों से विस्तार देना है। “क्षत्रिय मीणा महासभा” मीणा जाति के चिरकाल से उपलब्ध मानवीय विकास एवं संघर्षशील जीवनशैली को आजादी के अमृतकाल से स्वयं को जोड़ते हुए आने वाले विकसित भारत में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। अतीत गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति से भरा हुआ। आज का शिक्षित, स्वाभिमानी एवं सक्षम नवयुवक बहुत आशान्वित ही नहीं प्रगतिशील भी है। “क्षत्रिय मीणा महासभा” संगठन एक गैर राजनैतिक विशुद्ध रूप से सामाजिक संगठन है। संगठन समग्र मीणा जाति के इतिहास एवं संस्कृति के लेखन, संकलन, संवर्धन, संरक्षण एवं संप्रेषण के कार्यों पर केंद्रित होकर काम करेगा। भौगोलिक दृष्टि से “क्षत्रिय मीणा महासभा” का कार्यक्षेत्र वैश्विक स्तर तक रहेगा। आप इसे सामाजिक जागृति व सामाजिक संरक्षण के संक्षिप्त परिचय से भी मानकर चल सकतें हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button