Chhattisgarh News थाना रनचिरई क्षेत्र में मवेशी तस्करी का मामला।
थाना रनचिरई पुलिस द्वारा मौके पर 03 आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्टर गौरीशंकर दल्लीराजहरा बालोद छत्तीसगढ़
बोलेरो पिकप वाहन से परिवहन करते 10 नग मवेशी मय वाहन जप्त।
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जरिये मुखबीर सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद, श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर अण्डा जामगांव रोड में राहूद नहर पुल के पास बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 में 10 नग मवेशी गाय, बछिया, बछवा को ठूस ठूस कर बिना चारा पानी के क्रूरतापूर्वक भरकर तस्करी करने की सूचना की तस्दीक पर बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 को विधिवत चेक करने पर 10 नग गोवंशी पशु गाय, बछिया, बछवा कीमती 30,000 रू0 मिला। मौके पर 10 नग गोवंशी पशु गाय, बछिया, बछवा एवं बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 कीमती 1,00,000 रू0 को जप्त कर आरोपी 01. हिमेश विश्वकर्मा पिता भुवन लाल विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, 02. भगवान सिंह साहू उर्फ दुर्गेश साहू पिता स्व0 द्वारिका साहू, उम्र 23 वर्ष, साकिनान खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी छ0ग0, 03. मनोज कुमार साहू पिता संतराम साहू, उम्र 40 वर्ष, साकिन बटरेल, थाना जामगांव (आर), जिला दुर्ग छ0ग0 के विरूध्द प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 63/2023 धारा 4, 6, 10, 11 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004, धारा 11 पशुओ के प्रति क्रूरता निवारण अधि0 1960 का अपराध पंजीबध्द कर आरोपियो को दिनांक 21.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. हिमेश विश्वकर्मा पिता भुवन लाल विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, ग्राम खरथुली, थाना अर्जुनी,
जिला धमतरी (छ0ग0)
02. भगवान सिंह साहू उर्फ दुर्गेश साहू पिता स्व0 द्वारिका साहू, उम्र 23 वर्ष,
ग्राम खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ0ग0)
03. मनोज कुमार साहू पिता संतराम साहू, उम्र 40 वर्ष, साकिन बटरेल,
थाना जामगांव (आर), जिला दुर्ग (छ0ग0)
जप्ती – 10 नग गोवंशी गाय, बछिया, बछवा कीमती लगभग 30,000 रू0 एवं बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 कीमती लगभग 1,00,000 रू0।


Subscribe to my channel