झारखण्डराजनीतिराज्य

Jharkhand News बाघमारा प्रखंड कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष आदिल अली ने बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 3 के महाप्रबंधक से की शिष्टाचार भेंट

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय झारखंड

बाघमारा प्रखंड कांग्रेस ओबीसी के नवमानोंनित अध्यक्ष आदिल अली ने बीसीसीएल क्षेत्र 3 के महाप्रबंधक श्जी सी साहा से अनौपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर आदिल अली ने महाप्रबंधक को पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री साहा ने आदिल अली को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मुबारकबाद दी । वार्ता में आदिल ने बीसीसीएल द्वारा जो सुविधा ग्रामीणों को मिलनी चाहिए उस पर महाप्रबंधक का ध्यान आकर्षित किए और प्रदूषण को रोक थम पर चर्चा की। आदिल अली ने केलुडीह छाताबाद में आने वाले आउटसोर्सिंग कंपनी में ग्रामीणों की नियोजन ज्यादा से ज्यादा हो इस पर महाप्रबंधक से आग्रह किए एवं झारखंड सरकार के द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी में 75 प्रतिशत रोजगार ग्रामीणों को मिले इस पर चर्चा कि। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया की अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार मुहैया किया जाएगा । मौके पर मुख्य रूप से शिव बालक, किशोर, उमेश, अजहर, मिंटू, सद्दाम, समीर आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button