IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीति

Uttar Pradesh News दबंगों के आगे पुलिस नतमस्तक पीड़िता को नहीं मिल रहा है न्याय

संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही

रिपोर्टर आदित्य बाजपेई उन्नाव उत्तर प्रदेश

प्रार्थी पर सुलह करने का थाना पुलिस सफीपुर द्वारा दबाव बनाने के सम्बन्ध में प्रार्थी शिव कुमार पुत्र प्यारे लाल लोध निवासी ग्राम बरहली थाना कोतवाली सफीपुर जिला उन्नाव का है। प्रार्थी ने अपनी पुत्री शिवांगी का विवाह दिनांक 02 052021 की सुरेन्द्र कुमार पुत्र राधेलाल लोध निवासी ग्राम हाजीपुर थाना गंगाघाट जिला उन्नाव के साथ किया था शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था किन्तु दिये गये दान दहेज से सुरेन्द्र कुमार उनकी माँ पुक्की पिता राधेलाल, जेठ राजू व गोविन्द तथा जेठानी सुनीता व राजू की पत्नी तथा ननद रूपा, रजाना व नन्दोई बलराम खुश नहीं थे। सुरेन्द्र कुमार के घर में नीलम पत्नी रामभरोसे का ही चलता है। वो भी दिये गये दान दहेज से खुश नहीं थे उपरोक्त सभी एक लाख रूपया व सोने की चौन व अंगूठी की अतिरिक्त मांग कर रहे थे तथा शिवांगी को जाबेजा तौर पर मारपीट, खाने पीने की तकलीफे देते थे शिवांगी का पति शिवांगी के साथ अप्रकृतिक कृत्य मुख मैथुन एवं गुदा मैथुन जबरजस्ती करवाता था न करने पर मारता पीटता था उपरोक्त सभी लोग ये कहते थे कि जब तक दहेज नहीं दिलाओगी तब तक तुम्हारे साथ यही सब होता रहेगा। इसी बीच प्रार्थी की पुत्री गर्भवती हो गई तो नीलम पत्नी राम भरोसे व ससुराल के सभी लोग ये कहने लगे कि यदि दहेज नहीं दिलाओगी तो बच्चा पैदा नहीं होने देगें। क्योंकि हमे तुमको जिन्दा नहीं रखना है। इन सब चीजो से आजिज प्रार्थी ने अपनी पुत्री के साथ घट रही घटना के सम्बंध में चौकी हाजीपुर शिकायत की थी जिसमें भविष्य में ऐसी घटना न करने की हिदायत देकर चलता कर दिया गया था किन्तु प्रार्थी की पुत्री के साथ अमानवीय कृत्य बन्द नहीं हुये तथा उसका नीलम द उपरोक्त सभी लोगो ने मिलकर जबरिया गर्भपात करा दिया। दिनांक 16.05. 2022 को सभी लोगो ने एकराय होकर प्रार्थी की पुत्री को जान से मारने की नियत से सभी कपड़े व जेवरात उतरवाकर मारपीट कर मिट्टी का तेल डालकर अन्तः वस्त्रों में जलाने का प्रयास किया किसी तरह से प्रार्थी की पुत्री जान बचाकर 12 किमी० पैदल चलकर प्रार्थी के घर ग्राम बरहली पहुंची प्रार्थी ने उसी दिन चौकी हाजीपुर तथा 26.05.2022 को थाना गंगाघाट तथा दिनांक 03.06.2022 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव तथा महिला थाना को प्रार्थना पत्र दिया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देश पर थाना कोतवाली सफीपुर में मुकदमा अवसंत 359 / 2022 धारा में 307,377,313,498,323, 504, 506 आई०पी०सी० व 374 डी०पी०एक्ट में दिनांक 10.06.2022 को रिपोर्ट दर्ज की गई। थी किन्तु थाना पुलिस सफीपुर द्वारा अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने की नियत से न प्रार्थी की पुत्री का मेडिकल कराया गया और न ही संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद आज तक किसी की गिरफ्तारी भी नहीं की गई बल्कि थाना पुलिस सफीपुर द्वारा प्रार्थी व उसकी पुत्री पर सुलह करने हेतु जबरिया दबाव बनाया जा रहा है तथा अभियुक्तगणों के द्वारा भी सुलह न करने पर परिवार सहित जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही है तथा गाड़ा बन्दी की जा रही है जिससे परेशान होकर प्रार्थी ने दिनांक 07.02.2023 को के समक्ष उपस्थित होकर अपनी शिकायत की थी जिससे चिढ़कर थाना पुलिस सफीपुर दिनांक 08.02.2023 को प्रार्थी के घर आकर धमकाया हड़काया तथा कहा कि यदि अभियुक्तगणों से सुलह नहीं की और पुनः कही शिकायत की तो तुम्हारे पूरे परिवार को झूठे मुकदमें में फंसा देगे। अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोई कार्यवाही न होने से तथा थाना पुलिस द्वारा सुलह करने का दबाव बनाने से प्रार्थी अत्यन्त परेशान है तथा उसको न्याय पाने की सम्भावना प्रतीत नहीं हो रही है जान का खतरा भी बना हुआ है। थाना पुलिस सफीपुर प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही न करके तथा अभियुक्तों की गिरफ्तार न करके न्याय का गला घोट रही है तथा अभियुक्तगणों को लाभ पहुंचाना चाहती है। अतःसे विनम्र निवेदन है कि पुलिस अधीक्षक, उन्नाव को निर्देशित करने की कृपा करें कि थाना पुलिस सफीपुर दर्ज मुकदमें के नामित अभियुक्तों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी करने का आदेश प्रदान करें।दिनांक 09.02.2023 महान दया होगी।प्रार्थी-शिव कुमार पुत्र प्यारे लाल लोध निवासी ग्राम बरहली थाना कोतवाली सफीपुर जिला उन्नाव

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button