छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षासहायतास्वास्थ्य

Chhattisgarh News जांजगीर पुलिस द्वारा “विश्वास”जन जागरूता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर पुलिस द्वारा DAV स्कूल अकलतरा में शिक्षक/ शिक्षिकाओं, छात्र/छात्राओं को सायबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति एप्स की दी गई जानकारी छात्र छात्राओ को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी जा रही है जानकारीघरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई

जिला पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए तथा वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधो को दृष्टिगत रखते हुयें, पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ज़िले में “विश्वास” जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अपराधों से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी दी जा रही है, इसी क्रम में दिनांक 19.08.2023 को जिला पुलिस द्वारा डीएवी स्कूल अकलतरा में उपस्थित छात्र छात्राओ व शिक्षकों को श्रीमती अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक IUCAW द्वारा सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।

श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक जाजगीर द्वारा यातायात सुरक्षा/बचाव के संबंध में जानकारी दी गई

श्रीमती रीना नीलम कुजूर महिला सेल प्रभारी जांजगीर द्वारा अभिव्यक्ति एप्स, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी जाकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक IUCAW, श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक, श्रीमती रीना नीलम कुजूर महिला सेल प्रभारी जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button