ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विधानसभा निर्वाचन के नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों को सतर्क रहकर निष्पक्ष रूप से काम करनें के दिए निर्देश

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  निर्वाचन के सभी कार्य समय सीमा में संपादित करने होते है , इसके लिए निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी शासकीय अमले को सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता होती है । साथ ही सभी शासकीय सेवकों से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रहकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य संपूर्ण करनें का दायित्व होता है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुध्दे्श कुमार वैद्य ने विधानसभा निर्वाचन के नोडल अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण के दौरान उनके कार्य एवं दायित्व की जानकारी देते हुए यह विचार व्यक्त किए । प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद मरकाम, एसडीएम अमित सिंह, मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा, प्रशिक्षण प्रभारी डा. अभय पाण्डेय सहित विभिन्न नोडल अधिकारी एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी एवं शासकीय सेवक जिनके नाम उमरिया जिले की मतदाता सूची में नही जुड़े है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा ले। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद मरकाम ने कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति करने हेतु जो दायित्व सौंपे गये है उससे संबंधित भारत निर्वाचन आयोग का अध्ययन कर लें तथा उमरिया जिले की संस्कृति के अनुरूप सभी टास्क व्यक्तिगत रूप से पूरा करने की जिम्मेेदारी लें । प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया । साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों की जानकारी देने के साथ ही शंकाओं का समाधान भी किया गया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button