ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अमित सांघी के निर्देशन में एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह मार्गदर्शन मैं सटई थाना प्रभारी आदेश जैन और पडरिया चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह जादौन की बडी कार्यवाही !

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

महज 24 घंटे मैं हत्या का एसडीओपी ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर भागे दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

आरोपी ने लिया अपने पिता की मौत का बदला।18 साल पहले मृतक ने आरोपी के पिता को उतारा था मौत के घाट!

सटई थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश जैन और चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह जादौन के कार्य की एसडीओपी विजावर ने की सराहना !
डीआईजी ललित शाक्यवार एसपी अमित सांघी निर्देशन में एवं एसडीओपी विजावर वीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन मैं सटई थाना प्रभारी आदेश जैन और चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह जादौन ने किया 24 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा। एसडीओपी विजावर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया ।कि फरयादी किशन यादव पिता स्वर्गीय दरवारी यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना सटई द्वारा 16,17 अगस्त 2023 की दरम्यान रात्रि 01 बजे घटना स्थल गोल टोर बाले खेत मैं बना बाड़ा ग्राम सलैया में उसके भाई मृतक कालीचरण यादव पिता दरवारी यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना सटई की आरोपियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। संबंधी रिपोर्ट करने पर अपराध धारा 302,294,34 भादवि.25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी बिजावर वीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन मैं सटई थाना प्रभारी आदेश जैन व उनकी टीम के द्वारा दोनों आरोपियों मुख्य आरोपी,एवं सह आरोपी निवासी सलैया को महज 24 घंटे मैं गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।दोनों आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया गया।आगे एसडीओपी विजावर ने बताया कि पूछताछ मैं जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक द्वारा 2005 मैं आरोपी के पिता की हत्या कर दी थी।जिसका मुख्य आरोपी मृतक कालीचरण यादव था।उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मैं पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही मैं थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश जैन,पडरिया चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह जादौन,सिद्धार्थ शर्मा प्रभारी साइबर सेल,एएसआई जीत सिंह,प्रधान आरक्षक शिवराम यादव,प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, प्रधान आरक्षक नसीम खान,आरक्षक अरविंद रावत,आरक्षक वीरपाल, आरक्षक जीतेन्द्र साहू,आरक्षक महेंद्र साहू,आरक्षक अंकित पुरोहित,आरक्षक प्रशांत चतुर्वेदी, आरक्षक प्रदीप यादव,आरक्षक संजय साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button