IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अनुसूचित जाति जनजाति के ग्रामवासियों को जमीन के पट्टे दिलवाने के लिए संयोजक परिसंघ इंजीनियर राहुल अहिरवार ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मीडिया रिपोर्ट में इंजीनियर राहुल अहिरवार के द्वारा अवगत कराया गया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर तहसील के अंतर्गत आने वाले अनेकों गांव में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को जमीनी पट्टे प्रदान नहीं किए गए हैं, मध्य प्रदेश परिसंघ के गांव-गांव निरीक्षण अभियान के तहत ग्राम बसरोई (रैदासपुरा) का जायजा लिया गया जिसमें ग्राम वासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा जमीन 20 वर्ष से अधिक वर्षों से जुताई बुवाई की जा रही है, लेकिन उनकी जमीन का पट्टा प्रदान नहीं किया जा रहा, जिस पर इंजीनियर राहुल अहिरवार ने तत्काल समस्या को संज्ञान में लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन पत्र इमेल के द्वारा भेजा गया जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल के द्वारा तत्काल कार्यवाही करके कलेक्टर जिला छतरपुर को ईमेल फॉरवर्ड किया गया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button