Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना के घोटाले की जांच के लिए प्रशासक ने बनवाई 3 सदस्यीय जांच कमेटी
प्रशासक ने कहा समिति स्तर पर शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं किया जाएगा निराकरण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर बीते रोज मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना का समाचार हरिभूमि समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने मुख्यमत्री ब्याज माफी योजना मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी कॉपरेटिव बैंक छतरपुर को लिस्ट सार्वजनिक कराने के लिए निर्देश दिए थे। मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने 17 अगस्त 2023 को जिले के समस्त शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधकों को ब्याजमाफी की स्वीकृत सूचियों के प्रकाशन एवं राशियों के समायोजन के लिए पत्र जारी कर 3 दिवस का समय दिया है। पत्र में लिखा है कि जिन खातों का समायोजना अभी शेष हो, उन खातों में राशियों का समायोजन सावधानी पूर्वक करें। यदि किसी खाते में शासन से ज्यादा राशि प्राप्त हुई, तो उसे चालू खाते में रहने दे। जिससे योजना के पूर्ण होने, आडिट के पश्चात ज्यादा प्राप्त राशि शासन को वापस की जा सके। जिले के सभी शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक पुन: प्रकाशित सूचियों का एक फोल्डर तीन दिवस में मुख्यालय भेजे।
बैंक प्रशासक ने 3 सदस्य जांच कमेटी गठित कराई
बैंक प्रशासक करुणेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा 3 सदस्यीय जांच कमेटी नियुक्त कराई। यह जांच कमेटी मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना में हुए भ्रष्टाचार की जिले में सभी सोसाइटियों की जांच के लिए गठित की है। जांच कमेटी में प्रभारी संतोष कुमार पांडे, चंद्रशेखर अवस्थी और रजत गुप्ता शामिल है।
सोसायटी स्तर पर शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
बैंक प्रशासक करुणेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि जिले में समिति प्रबंधकों द्वारा मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सोसाइटी में मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना की लिस्ट चश्पा नहीं की जा रही है। किसान लिस्ट में नाम देखने के लिए भटक रहे हैं। इन सभी किसानों की समस्याओं को देखते हुए 3 सदस्य की जांच कमेटी गठित कर दी। जिले के सभी सोसायटियों में शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया जाएगा। जो भी कर्मचारी, अधिकारी मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना के भ्रष्टाचार में सम्मिलित पाया जाएगा। उसके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इनका कहना है जिले की सभी सोसायटियों में शिविर लगाकर मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना का पात्र किसानों को लाभ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना में जो समिति प्रबंधक भ्रष्टाचार करेगा। उसके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel