मध्यप्रदेशव्यापार

Madhya Pradesh News दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए खनिज मंत्री प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

खनिज साधन मंत्री श्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में आयोजित माइनिंग इंडाबा 2023 कॉफ्रेंस में भारत सरकार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मंत्री श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय खनन क्षेत्रों में रेवेन्यू को बढ़ाने एवं खनन क्षेत्र में मॉर्डन एवं एनवायरनमेंट फ्रेंडली टेक्नीक के बारे में अध्ययन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय खनन राज्यमंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे भी उपस्थित रहे। उद्धघाटन कार्यक्रम में कॉन्फ्रेंस की थीम के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय खनन क्षेत्र में अवसरों को प्रदर्शित किया जायेगा ताकि भविष्य में खनन को सुलभ तरीके से किया जाकर रेवेन्यू को बढ़ाया जा सके। कॉन्फ्रेंस में खनन क्षेत्र में मॉर्डन एवं एनवायरनमेंट फ्रेंडली टेक्नीक के बारे में जानकारी दी जा रही है। कॉन्फ्रेंस 9 फरवरी तक चलेगी। इस अवसर पर संयुक्त सचिव (खान) श्री उपेंद्र सी जोशी, संयुक्त सचिव (कोयला श्री भबानी प्रसाद पती, सीएमडी (एनएमडीसी), सीएमडी (एमओआईएल), सीएमडी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button