उत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News बारामऊ के प्रधान और सचिव को नोटिस हुई जारी, विधायक ने की थी शिकायतबारामऊ के प्रधान और सचिव को नोटिस हुई जारी, विधायक ने की थी शिकायत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरपालपुर, हरदोई  सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह “रानू” को बारामऊ के प्रधान और सचिव के खिलाफ विकास कार्यों मैं अनियमित की शिकायतें मिल रही थी | जिसकी उन्होंने जनपद के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी | विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू की शिकायत के बाद हरपालपुर की ग्राम पंचायत बारामऊ में कराए गए विकास कार्यों की जांच में अनियमितता पाई गई, जिसके चलते प्रधान व सचिव को जिलाधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है | बताते चलें कि विधायक की शिकायत के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के द्वारा जांच समिति गठित की गई | जांच समिति में भूमि संरक्षण अधिकारी व अधिशासी अभियंता नलकूप खंड को शामिल किया गया था | जांच में पाया गया की बारात घर का कार्य वर्ष 2019-20 में कराया गया, लेकिन मौके पर वह क्षतिग्रस्त पाया गया | कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया | पंचायत घर में मरम्मत का कार्य वर्ष 2022-23 में कराया गया जबकि मौके पर सीलन पाई गई | प्राथमिक विद्यालय गढ़िया को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त पाया गया | आख्या आने के बाद जिलाधिकारी ने प्रधान जगतपाल सिंह व सचिव उपेंद्र कुमार को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है एवं 15 दिन मे साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण तलब किया है | उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि साक्ष्य नहीं दे सके तो प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए जाएंगे और सचिव के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button