उत्तरप्रदेश

खाद्य सुरक्षा विभाग का मसाला फैक्ट्री पर छापा।

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश

 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खादय एवं पेय पदार्थ के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आए डॉक्टर गौरी शंकर के नेतृत्व में कोसी कोटवन क्षेत्र में nh2 पर स्थित एक मसाला फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा छापा मारा गया फैक्ट्री में खाद्य मसाले की पिसाई एवं पैकिंग नियमों को ताक पर रखकर की जा रही थी वहीं पर चाय की पत्ती की पैकिंग करते हुए कारीगर पाएंगे संबंधित कारोबारी से उक्त फैक्ट्री संचालन हेतु लाइसेंस मांगने पर लाइसेंस नहीं दिखा सके। निरीक्षण के उपरांत मसालो में गंभीर मिलावट को देखते हुए पिसी हुई ,हल्दी साबुत हल्दी ,धनिया पाउडर ,मिर्च पाउडर खुला तथा मिर्च पाउडर पैक्ड, खुली चाय तथा पैक्ड चाय के सात सैंपल जांच हेतु संग्रहित किए गए।

फैक्ट्री में मसालों एवं चाय की खराब गुणवत्ता को देखते हुए उक्त मसाले आम जन की कि किचन तक ना पहुंच के दृष्टि गत लगभग सावुत हल्दी 1200kg,पिसी हल्दी 1250kg, पैक्ड हल्दी 350kg ,लाल मिर्च खुली एवं पैक्ड 2800kg, धनिया पिसा एवं सावुत 1600kg, चाय पत्ती 4800kg आदि सभी की लगभग कीमत 27 लाख रुपए हैं को सीज करते हुए फैक्ट्री को बंद करा दिया गया।NH2 पर स्थित वरुण बेवरेज कोल्ड ड्रिंक प्लांट का निरीक्षण करते हुए प्लांट में स्थित कैंटीन से बेसन, तैयार सब्जी तथा खाद्य तेल एवं सॉफ्ट ड्रिंक बनाने में प्रयुक्त होने वाली शुगर तथा तैयार एनर्जी ड्रिंक के 05 सैंपल संग्रहित किया गया है सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कारवाई के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत सिंह ,धर्मेंद्र सिंह, एसएस निरंजन ,देवराज सिंह ,अरुण कुमार, गजराज सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी खाद्य कारोबारियों से अनुरोध है कि वे गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ का ही विक्रय करें यदि उनके द्वारा मिलावट की जाती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-डॉ गौरी शंकर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button