मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya pradesh News  सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल ब्यौहारी द्वारा 1000 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

 सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम और निकाला गया तिरंगा मार्च I

रिपोर्टर दुर्गेश कुमार गुप्ता शहडोल मध्य प्रदेश

संविधान को आत्मसात करने की जरूरत कमिश्नर, शहडोल कमिश्नर, एडीजीपी की अगुवाई में निकाला गया तिरंगा मार्च ब्यौहारी के प्रथम सी.बी.एस.ई. विद्यालय सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल जो कि सह-शैक्षिक कार्यक्रम के तहत अपनी पहचान बना चुका है, में संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.ए.एस. श्री राजीव शर्मा जी कमिश्नर शहडोल संभाग एवं आई.पी.एस. श्री डी.सी. सागर जी ए.डी.जी.पी. शहडोल रेंज के मार्गदर्शन में संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ. नीलमणि दुबे जी विभागाध्यक्ष हिंदी, शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल रहीं, संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री संतोष द्विवेदी जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कर सुनाया गया, साथ ही साथ संविधान में वर्णित सिद्धांतों, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सामाजिक, राजनैतिक दायरों के बारे में जानकारी दी गई। स्वतंत्रता की सही परिभाषा और उसकी उपयोगिता को आधार मानकर संविधान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम सेंट्रल एकेडमी के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें विंध्य अंचल के तमाम वरिष्ठ, गणमान्य नागरिक, अभिभावक, पत्रकार, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा कुछ मंचीय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बच्चों के इस कार्यक्रम को देखकर मुख्य अतिथि महोदय अपने आने को सार्थक मानते हुए यह सुनिश्चित किया कि वाकई में शिक्षा के साथ सह-शिक्षा का जो स्तर इस विद्यालय ने कायम कर रखा है, वैसा स्तर अन्य कहीं देखने को नहीं मिलता। कार्यक्रम की मध्य कड़ी में सर्वप्रथम श्री डी.सी. सागर जी का उद्बोधन हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में लोगों को तरह-तरह से जागरूक किया, जागरूक करने के साथ-साथ उन्होंने तिरंगा एवं संविधान का सम्मान, उसके प्रति भक्ति और उसमें आस्था रखने का आह्वान किया। उन्होंने कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। पंक्ति की उपमा देकर निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।

पश्चात संभागायुक्त श्री राजीव शर्मा जी ने अपनी अमृतमयी वाणी के माध्यम से ज्ञान का दीप जलाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में लोगों से अपील की कि आप सभी संविधान को पढ़े, संविधान में क्या लिखा है? उसको जानें, संविधान सिर्फ कानून का लिखा हुआ पुलिंदा नहीं है। बल्कि उसे जानकर, उसे समझ कर उसके अनुसार अपना व्यवसाय एवं कार्य करें। संविधान के दायरे में रहकर के हम स्वतंत्रता के सही मापदंडों का प्रयोग कर जीवन -यापन कर सकते हैं। खेती-वाड़ी कर सकते हैं। शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं एवं लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक भी कर सकते हैं। इसके पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉक्टर नीलमणि दुबे जिनका आध्यात्मिक नाम हरिप्रिया तुलसी है, ने अपने उद्बोधन में बच्चों एवं संचालक तथा विद्यालय परिवार को बधाइयां देते हुए तरह-तरह की कविताओं का वाचन कर लोगों को संविधान के बारे में बताया। लोगों को विविध जानकारियां प्रदान की और लोगों से अपील भी कीं कि आप सभी अपने अधिकारों को पहचानें, अपने कर्तव्यों को करने से हिचकिचाएं नहीं, क्योंकि जब तक कर्तव्य नहीं करेंगे तब तक आप को अधिकार नहीं मिलेंगे। कार्यक्रम की अगली कड़ी में संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवि मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इसी तरह अमूल्य सहयोग प्रदान करते रहने की अपील की। उन्होंने अपने उद्देश्य के बारे में बताया कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसी बीच बच्चों ने एक छोटा सा नृत्य प्रस्तुत किया जो प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने पर आधारित था। इसके पश्चात 1000 फिट लंबे तिरंगे को लेकर के तिरंगा मार्च करना सुनिश्चित हुआ। तिरंगा मार्च ब्यौहारी शहर के सीधी तिराहे से लेकर बस अड्डे तक निकाला जाना सुनिश्चित हुआ। इस कार्यक्रम में सभी अभिभावक एवं अन्य विद्यालयों से आए हुए शिक्षक एवं छात्र गण सम्मिलित हुए। प्रमुख रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय ब्यौहारी, सी. एम. राइज स्कूल मऊ के छात्रों ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। सीधी तिराहे से तिरंगा मार्च का कार्यक्रम शुरू हुआ। बच्चों की टोलियां उसे उठाए रखने के लिए, थामने के लिए आगे बढ़ रही थी। हर 3-3 फीट पर दो-दो बच्चों के समूह दोनों ओर झंडे को थाम रहे थे। बीच-बीच में अभिभावक भी बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। यह जोर-शोर, नारे-गाजे-बाजे के साथ, विभिन्न प्रकार के गीतों के साथ चलता हुआ बिजली ऑफिस तिराहे तक पहुंचता है, जहां पर थोड़ा ठहर कर जयघोष होता है। इस जयघोष के इसके पश्चात तिरंगा मार्च जो 1000 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाला जा रहा है, आगे बढ़ निकलता है।

लोगों का सहयोग भी मिलता जा रहा था। लोग उत्साहित दिख रहे थे, लोगों में उत्सुकता थी कि ऐसे साहसिक कदम, ऐसे फैसले यह विद्यालय कैसे ले लेता है? हम लोग सोच कर के भी नहीं कर पाते पर इस विद्यालय की ऐसी क्या खासियत है कि बड़े से बड़े असंभव कार्यों को भी संभव बना लेते हैं। कुछ अभिभावक गण बच्चों का सहयोग भी दे रहे थे। बच्चों का मार्गदर्शन भी कर रहे थे और उन्हें बिस्किट आदि उपलब्ध भी करा रहे थे। सामने की मुख्य कड़ी में संभागायुक्त श्री राजीव शर्मा जी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे थे। बीच-बीच में श्री डी.सी. सागर जी ए.डी.जी.पी. शहडोल भी बच्चों का जोश बढ़ा रहे थे। कई वरिष्ठ समाजसेवी भी इस तिरंगा यात्रा में जुड़े थे, जिनमें से श्री संतोष उपाध्याय जी एवं श्री कैलाश शिवेंद्र जी सेवानिवृत्त तहसीलदार, श्री सत्यनारायण तिवारी जी वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार साथ ही साथ श्री राम बदन पांडे जी वरिष्ठ अधिवक्ता ब्यौहारी भी मौजूद रहे। कई गणमान्य नागरिक भी अपना-अपना अमूल्य सहयोग देकर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों को उत्साहित कर रहे थे। कुछ प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों के गणमान्य नागरिक भी बच्चों के इस साहसिक कदम का स्वागत कर रहे थे, साथ ही साथ जहां जरूरत पड़ रही थी वहां सहयोग भी कर रहे थे। इस तरह तिरंगा मार्च मुख्य चौराहे पर पहुंचता है। विद्यालय अभिभावक समिति के सदस्य श्री जवाहर पांडे एवं अभिभावकों के द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया। पुनः एक बार जोर-शोर से जयघोष होता है। पश्चात तिरंगा मार्च आगे चल पड़ता है और बस अड्डा ब्यौहारी तक जाता है। बस अड्डे पर रुक कर गीतों, जयकारों, नारों से बच्चे लोगों को जागरूक करते हैं। पश्चात पुनः तिरंगा मार्च अपने पथ पर लौट पड़ता है और थाना के सामने सम्पन्न हो जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री विमल यादव, वरिष्ठ शिक्षक श्री नीरज द्विवेदी, श्री जय बहादुर तिवारी, श्री अजय तिवारी जी मौजूद रहे, वहीं शिक्षिका वर्ग में सुश्री संगीता माथुर, श्रीमती रंजना मालवीय, कु. शिवानी तिवारी श्रीमती नेहा शुक्ला, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, श्रीमती ज्योति गुप्ता, श्रीमती नीलम तिवारी, कु. शिवांजलि मिश्रा, कु. अपर्णा चतुर्वेदी, कु. आराधना पटेल ने अतुलनीय सहयोग प्रदान किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button