Madhya Pradesh News कलेक्टर द्वारा दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ बैरसिया में निकाली गई विकास यात्रा
यात्रा में ग्राम विनेका की जल जीवन मिशन आधारित नवीन नल जल योजना का लोकार्पण किया

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन राजधानी भोपाल, मध्यप्रदेश
जनपद पंचायत बैरसिया के 11 ग्रामों में विकास यात्रा निकाली गई। जो कि ग्राम भौरासा से प्रारंभ होकर ग्राम दामखेड़ा में समापन हुआ। विकास यात्रा के दौरान विधायक बैरसिया विष्णु खत्री द्वारा 7 कार्यों का राशि 20 लाख के कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 कार्यों राशि 30 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया गया। विकास यात्रा के दौरान 105 हितग्राहियो को पट्टे वितरण,9 हितग्राहियो को कल्याणी पेंशन,26 हितग्राहियो को इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन,3 हितग्राहियो को विधवा पेंशन,3 हितग्राहियो को कर्मकार एवं 2 हितग्राहियो को विकलांग पेंशन, 25 हितग्राहियो को शौचालय स्वीकृत किये गए।

ग्राम लंगरपुर,विनेका में भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया भी उपस्थित रहे और शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उपस्थित जन समूह को नशा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की शपथ भी दिलाई गई। विकास यात्रा में विकासखंड बैरसिया अंतर्गत ग्राम विनेका की जल जीवन मिशन आधारित महत्वाकांक्षी नल – जल योजना का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक विष्णु खत्री एवं कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संबंधित वार्ड के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक श्री खत्री द्वारा ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत नलजल योजना से होने वाले लाभ के बारे में बताया एवं ग्राम की नल जल योजना को जन सहभागिता से चलाने हेतु प्रेरित किया गया।




Subscribe to my channel