उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News नीचीबाग गुरुद्वारे के सेवादार ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से हुई थी अनबन

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के नीची बाग स्थित गुरुद्वारा के सेवादार विजय सिंह का शव बुधवार को फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ ही घटना की छानबीन में जुटी है।
विजय गुरुद्वारा में सेवादार थे। लोगों की मानें तो उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। बुधवार को उनका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। कयास लगाये जा रहे हैं कि पत्नी से अनबन के बाद सेवादार ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button