उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांडी क्षेत्र में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम, जगह-जगह हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई  क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांडी क्षेत्र में भी जगह-जगह ध्वजारोहण, शहीदों को सम्मानित करने और बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत प्रेत कार्यक्रमों की प्रस्तुति व रैली निकालकर सभी लोगों को देश पर मर मिटने का जज्बा जगाकर घर-घर तिरंगा, मेरी माटी मेरा देश, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, भारत माता की जय आदि नारों से क्षेत्र गूंजयमान मान रहा | सांडी नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष राम जी गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण व महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई | इस अवसर पर उनके द्वारा अधिशासी अधिकारी, पालिका कर्मचारियों व सांडी नगर के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों व आम जनमानस की उपस्थिति में सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई | उसके बाद इंदिरा पार्क में शहीदों के परिवारी जनों, सेवानिवृत्ति, सेवारत सभी फोर्सो के कर्मियों को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर इंदिरा पार्क में उनके द्वारा कराए गए देशभक्ति के कार्यों की खूब सराहना हुई | पार्क में बनाए गये सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने जमकर सेल्फी भी ली | ए पी एस ग्रुप आफ कॉलेज में भी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |

विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार द्वारा ध्वजारोहण व महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई | इस अवसर पर कॉलेज के बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमुदाय ताली बजाने को मजबूर हो गया | छोटे बच्चों द्वारा मेड इन इंडिया, चंदू के चाचा, मुरली बजेगी राधा व बड़े बच्चों द्वारा एक्ट प्लस ड्रिल आदि प्रस्तुति की उपस्थित जन समुदाय एवं बच्चों ने सराहना की | कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अरविंद कुमार के द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के साथ आए हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया | उनके द्वारा क्षेत्र की जनता को यह भी आश्वासन दिया गया कि वह सांडी क्षेत्र को शिक्षा के मामले में शिखर तक पहुंचाने तक प्रयासरत रहेंगे | भविष्य में हर तरह की शिक्षा उन्हें क्षेत्र में ही मिले इसके लिए वह दिन-रात एक किए हुए हैं | अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का आभार प्रकट किया |

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button