Uttar Pradesh News वीरों को नमन. माटी को वंदन: जनपद मे जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ हुआ जश्न

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार कलेक्ट्रेट, विकास भवन, गांधी भवन सहित प्रमुख कार्यालय, शिक्षण संस्थाओं व निजी संस्थानों में मंत्री अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया | मेरी माटी मेरा देश अभियान में माटी को बंदन और वीरों को नमन किया गया | स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी कार्यालय में लाइव प्रसारण देखा व संबोधन सुना गया | हरदोई कलेक्ट्रेट में 10:15 बजे डीएम मंगला प्रसाद सिंह, विकास भवन में सीडीओ सौम्या गुरु रानी ने ध्वजारोहण किया | 11:00 बजे आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया | पंच प्रण की शपथ दिलाई और पौधा रोपण किया | उन्होंने देश की आजादी की खातिर आंदोलनो में शामिल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक, अर्ध सैनिक बल, पीएसी, पुलिस फोर्स के कर्मियों के आश्रितों को सम्मानित किया | लायंस क्लब हरदोई “विशाल” द्वारा भी कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ | मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी के साथ क्लब के पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया |



Subscribe to my channel