Uttar Pradesh News जाम की समस्या पर होता रहा इलाज, पर मर्ज बढ़ता गया

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई शहर में जाम की समस्या का अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो चुका है | जाम की समस्या के दो मुख्य कारण माने जा रहे हैं | एक तो शहर में बढ़ती ई-रिक्शा और संख्या और दूसरा फुटपाथो पर अतिक्रमण | शहर चुंगी के बाहर तो तेजी से विकसित हुआ लेकिन शहर के मार्गों की स्थिति अतिक्रमण से सिकुड़ सी गई | वाहनों की संख्या में दिन-प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार लाना आवश्यक हो गया है | मुख्य चौराहों पर ही नहीं शहर के अंदर जाने वाले मार्गों पर भी जाम लगता है | इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | खासकर स्कूलों में छुट्टी के समय तो शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है और जाम की समस्या आम हो जाती है | इस स्थिति में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों आदि लोगों की जान पर बन आती है | अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अब्बाद हुसैन ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उद्योग बंधु की बैठक में सुझाव दिए जाते हैं | ई रिक्शा संचालन के लिए रूट प्लान निर्धारित होना जरूरी है | शहर की सड़कें वही हैं और वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है | ऐसी स्थिति में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाना बहुत जरूरी हो गया है | बाईपास बनने के बाद शहर के लोगों को बड़े वाहनों के प्रवेश से छुटकारा मिल सकेगा |
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने बताया कि यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना ही होगा | अगर कहीं पर दुकानदार गलत है तो सिनेमा रोड पर प्रशासन ने पटरी दुकानदारों को फुटपाथ आवंटित कर अतिक्रमण को और बढ़ा दिया है | पीली पट्टी और वेंडरो को आवंटित स्थल पर ही व्यवसाय का पालन कराया जाना जरूरी हो गया है | जाम की समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन को व्यापारी, पुलिस, वाहन स्टैंड संचालकों के साथ संयुक्त काम करना चाहिए | इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने के लिए समिति की ओर से प्रयास किया जा रहे हैं | परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को ई-रिक्शा को निर्धारित रूपों पर संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है | इसके लिए ही रिक्शा को रंग के अनुसार पहचान भी दिलाई गई है | जल्द ही इसका पालन धरातल पर भी सुनिश्चित कराया जाएगा |


Subscribe to my channel