उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News महिला डॉक्टर पर हमले के आरोपी सपा नेता समेत तीन पर रिपोर्ट, पुलिस ने छानबीन की शुरू

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रवण देवी मंदिर के पास रहने वाली डॉक्टर आयुषी मिश्रा का सांडी तिराहे के पास स्टार हॉस्पिटल है | शनिवार को वह अस्पताल के बाहर खड़ी थी | इसी बीच कसरावां निवासी समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव साथियों रजनीश यादव और सतेंद्र यादव के साथ कार से हॉस्पिटल के बाहर आ गए | कार से उतरकर गाली देने लगे | इस पर शोर सुनकर हॉस्पिटल में मौजूद मरीजों के तीमारदार बाहर निकल आए | यह देखकर आरोपियों ने उसे कर से टक्कर मार दी और भाग गए | पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है | महिला चिकित्सक डॉक्टर आयुषी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के अस्पताल के पास में उन्होंने अस्पताल खोला है | इसी बात को लेकर वह लोग रंजिश मानते हैं | शनिवार को उक्त लोग आए और उसे कार से टक्कर मार दी | इसके साथ ही जान से मार डालने की धमकी दी | वहीं सपा नेता हरिनाम सिंह ने बताया कि हमले की बात बिल्कुल गलत है | उन पर व उनके दोनों साथियों रजनीश यादव व सत्येंद्र यादव पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं | दोनों साथी एक अस्पताल का संचालन करते हैं | शिकायतकर्ता महिला चिकित्सक डॉक्टर आयुषी मिश्रा के पति उन दोनों के अस्पताल में दवा सप्लाई का काम करते थे | इसी दौरान उनमें पैसों के लेनदेन का कुछ विवाद हो गया था | दोनों साथियों से रुपए वसूलने के लिए महिला चिकित्सक ने फर्जी आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर दबाव बनाने व छवि धूमिल करने का प्रयास किया है | जिस समय की घटना दिखाई गई उस समय उनका एक साथी सतेंद्र यादव जिले में ही नहीं था | वह केदारनाथ धाम की यात्रा पर था, सोमवार की सुबह ही लौटा है | कोतवाल संजय पांडे का कहना है की जांच कर नियमुनासार कार्रवाई की जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button