उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वीरो ने दी स्वतंत्रता पाने के लिए कुर्बानी : जेपीएस राठौर प्रभारी मंत्री

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  रसखान प्रेक्षागृह में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल मौजूद रहे | जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया | मंत्रियों ने प्रेक्षागृह में लगी प्रदर्शनी देखी | जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष सूरसागर मिश्र ने बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें पुरस्कृत किया | प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता पाने के लिए काफी वीरों ने कुर्बानी दी है | विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपने देशभक्ति आधारित प्रदर्शन से सभी को देशभक्ति के रंगों से शराबोर कर दिया | मंच का संचालन मनीष व पंकज ने किया | मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिला अधिकारी प्रियंका सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लाक प्रमुख अहिरोरी धर्मवीर सिंह पन्ने, भाजपा नेता पीके वर्मा आदि मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button