Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत टपरियन चौहान के अंतर्गत खुमान गंज गांव में बड़ी धूमधाम से किया गया ध्वजारोहण।

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राम कुमार यादव ने बताया की आज हमारे गांव में शासकीय प्राथमिक शाला खुमानगंज में छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पूरे गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें प्राथमिक शाला के शिक्षक जितेंद्र सिंह चौहान, राकेश गुप्ता,विजय चौहान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यक्रम में बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। राष्ट्रीय गान के साथ अनेक कार्यक्रम संपन्न किए गए। हमारे देश में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत के बारे में बताया गया। हमारे हिंदुस्तान का झंडा हमेशा ऊंचा रहे इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया। सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह पटेल, राकेश राय, सीताराम राय, रोहित यादव, अरविंद वर्मा एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel