ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद पलेरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इसीक्रम में आज नगर परिषद पलेरा में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधि, तहसीलदार पलेरा डॉ. अवंतिका तिवारी, संबंधित अधिकारी, छात्र-छात्रायें, मीडिया प्रतिनिधि, स्थानीयजन तथा नगर परिषद स्टाफ शामिल हुआ। इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जन-प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों, धर्मगुरूओं सहित शासकीय विभागों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों सहित सभी अपना सहयोग दें तथा प्रत्येक घर में तिरंगा फहरायें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button