मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News विकास यात्रा नवाचार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र रीवा त्योंथर मध्यप्रदेश

शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर ग़रीबी रेखा से बाहर आये परिवारों /सदस्यों सार्वजनिक सम्मान एवं अनुभव कथन कार्यक्रम का आयोजन ||विकास यात्रा के दौरान रीवा जिले में एक अभिनव पहल जिला प्रशासन रीवा द्वारा की जा रही है जिसमे विगत 10वर्षो में ऐसे परिवारों को चिन्हित कर सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ लेते हुए व स्वयं की इच्छाशक्ति अपनें को और अपनें परिवार को ग़रीबी की रेखा उपर उठाया है एवं जिन्होंने स्वेच्छा से अपनें परिवार की स्थिति मजबूत होने के कारण स्वयं को ग़रीबी रेखा की सूची से पृथक करने हेतु आग्रह किया है जिला प्रशासन द्वारा विकास यात्रा के दौरान ऐसे सफल लोंगो को मंच में बुलाकर उन्हें यह उपलब्धि कैसे अर्जित की? किन किन योजनाओ का लाभ मिला? एवं स्वयं के स्तर पर क्या क्या प्रयास किये गए? इन सभी विन्दुओ को समाहित करते हुए ब्यक्तियो के अनुभव, कथन विकास यात्रा संवाद में उपस्थित प्रतिभागियो के सम्मुख रखने का अवसर दिया जा रहा है साथ हि सभा के नेतृत्व दे रहें माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जा रहा है इस कदम से क्षेत्र में सक्षमता व स्वालम्बन की भावना विकसित हो रही है जिला प्रशासन रीवा द्वारा यह अभियान सभी 08विधान सभाओ मे विकास यात्रा के दौरान संचालित किया जा रहा है इसी कड़ी में श्रीमती सावित्री देवी जिन्होंने आजीविका मिशन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर अपनें परिवार को ग़रीबी रेखा से उपर उठाया है उनका विकास यात्रा के दौरान माननीय श्री गिरीश गौतम जी विधानसभा अध्यक्ष मध्यप्रदेश के करकमलों से सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button