मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News विकास यात्रा में होगा विभागीय शिविरो का आयोजन |

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र -रीवा त्योंथर मध्यप्रदेश

रीवा /राज्य शासन द्वारा दिनांक 05फरवरी 2023से 25फरवरी 2023तक प्रदेश के समस्त ग्रामो एवं शहरी वार्डो में विकास यात्राओं का आयोजन किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं |जिस तारतम्य में जिला प्रशासन रीवा द्वारा निर्णय लिया गया है कि विकास यात्रा के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले हितग्राही शिविरो के साथ जिले के निर्दीस्ट पर सभी विभाग 08फरवरी से 25फरवरी तक अपनें विभाग कि महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अपनें अपनें विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आमजनों को पहुंचाने के उद्देश्य से बृहद शिविर पंचायत व वार्डवार आयोजित किये जावे |जिस संबंध में श्री स्वन्प्रिल वानखड़े (आई. ए. एस.)मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा जारी आदेश में शिविरो में संबंधित ग्राम पंचायत के हितग्राहियो को आमंत्रित करते हुए पात्र हितग्राहियो का चिन्हाकन पात्र प्रकरणो की स्वीकृति व लाभ वितरण जैसे कार्य किये जाएंगे |शिविर का बृहद प्रचार -प्रसार किया जावे साथ हि शिविर मे जिला विकास खण्ड /क्षेत्रीय व ग्रामीण अमला सम्पूर्ण विकास यात्रा दिवस में उपस्थित रहकर सफलता पूर्वक व सार्थक आयोजन करवाएंगे साथ हि शिविर के माध्यम से लाभ प्रदाय किये गए लाभार्थियों का सप्ताहिका जानकारी योजनावार का विवरण प्रतिवेदन निर्धारित दिनांक तक उपलब्ध करावेंगे शिविर आयोजन हेतु प्रभारी जिला अधिकारियों एवं विभाग निम्नानुसार हैं -(1)जिला श्रम पदाधिकारी, श्रम विभाग (2)जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग (3)उपसंचालक कृषि, कृषि विकास एवं कल्याण विभाग (4)उपसंचालक पशुपालन एवं डेरी विभाग (5)अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग (6)संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग (7)जिला प्रबंधक आजीविका मिशन (8)जिला कार्यक्रम अधकारी महिला एवं बालविकास विभाग (9)जिला ग्रामोद्योग विभाग हस्त शिल्प, हथकरघा, अंत्याव्ययसायी,मत्स्य विभाग (10)एस. ई. कार्यपालन यंत्री ऊर्जा विभाग ऊर्जा विकास विभाग (11)जिला संयोजक, सहायक संचालक अदिम जाति कल्याण विभाग (12)संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, राजस्व विभाग (13)आर. टी. ओ. उप संचालक परिवहन विभाग खेल कूद एवं युवा कल्याण विभाग (14)जिला नियंत्रक उप पंजीयक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहकारिता विभाग (15)परियोजना अधिकारी डुडा, सीएमओ, नगरीय प्रशासन विभाग एवं परियोजना ग्रामीण विकास विभाग (16)महाप्रबंधक, एलडीएम उद्योग विभाग, लीड बैंक है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button