ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सेल्समैन मैन के रवैये से परेशान लोगों ने थाने में दिया आवेदन।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना  थाना सुनवानीअन्तर्गत ग्राम झिराटा के सैल्स मैन की मनमानी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सुनवानी अन्तर्गत ग्राम झिराटा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सैल्स मैन श्री लोक नाथ द्वारा चार-चार माह तक राशन बितरण नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने बताया कि लोक नाथ द्वारा राशन बितरित करने के लिए शराबियों को लगाया जाता है जो शराब पीकर राशन बितरित करते हैं,एवं महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं। कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें चार माह से राशन नहीं दिया गया, हम राशन लेने गए तो हमें दो माह का राशन दिया जा रहा था, हम लोगो ने जब चार माह का राशन मांगा तो हम लोगो के साथ धक्का मुक्की की गई व हाथ पकड़ कर बाहर निकाल दिया। इसलिए ग्राम झिराटा के हम सभी लोग लोक नाथ की मनमानी व गुण्डई से परेशान होकर इकट्ठा हुए व आज थाना सिमरिया में उसकी मनमानी रोकने के लिए सामूहिक रूप से आवेदन पत्र दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button