Madhya Pradesh News पूर्व मंत्री अरूण यादव पहुंचे कांटाफोड़

रिपोर्टर जितु सिंगी सतवास तहसील मध्य प्रदेश
कांटाफोड़ बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने क्षेत्र मे दौरा किया। यादव ने कांटाफोड़ मे जिला कांग्रेस महामंत्री गुरमीत भाटिया की काकीजी के निधन पर सुजान पब्लिक स्कूल मे पहुंचकर शौक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र मे दौरे के दौरान यादव के साथ पीसीसी सदस्य मनोज होलानी कांग्रेस मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुकेश राठौर जिला प्रवक्ता निर्मल पुरोहित किरण रत्नपारखी एवं परिवार के दलजीत सिंह भाटिया हरप्रीत सिंह भाटिया सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित थे। कांटाफोड़ मे कांग्रेस की परिषद बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर नगर परिषद सभागृह मे उपाध्यक्ष सुरेश पटेल सहित पार्षदों ने पुष्पमाला पहनाकर शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर अशोक सोठिया अरूण राठौर पवन बछानिया धर्मेंद्र कर्मा अर्पित जायसवाल सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे।




Subscribe to my channel