IC News and Media House Private Limited


उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News नशे के सौदागरों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार.

एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली धारचूला पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 4 कि0ग्रा0 चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में, जनपद पुलिस द्वारा चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिस क्रम में आज दिनांक- 13.08.2023 को क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला, श्री कुंवर सिंह रावत एवं उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हाट गांव के पास से अभियुक्त अजय सिंह दरियाल पुत्र सुन्दर सिंह दरियाल, निवासी ग्राम दर धारचूला के कब्जे से 03 किलो 910 ग्राम (लगभग 4 किलो) चरस के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली धारचूला में धारा- 8/20 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

नाम/पता अभियुक्त:-
1. अजय सिंह दरियाल पुत्र सुन्दर सिंह दरियाल निवासी ग्राम दर धारचूला।

बरामद माल का विवरण:- 3.910 कि0ग्रा0 चरस।

टीम का विवरण:-
1- उ0नि0 मेघा शर्मा
2- हेड का0 अशोक बुदियाल- एस0ओ0जी0
3- हे0का0 भूपेन्द्र सिंह- एस0ओ0जी0
4- का0 गोविन्द रौतेला- एस0ओ0जी0
6- का0 महेंद्र कुमार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button