Madhya Pradesh News ग्राम महाराजगंज में किया गया मेरा देश मेरी माटी अभियान का आयोजन

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश
ब्रह्माकुमारी रूपा बहन जी ने कहा कि
” हमने भारत देश में जन्म लिया यह हम सभी भारत वासियों का सौभाग्य है,”
महाराजगंज “मेरा देश मेरी माटी” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्राम वासियों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर अपनी धरती मां के प्रति “मेरा देश मेरी शान” के नारे लगाकर देश प्रेम की भावना जागृत करते हुए अपने भाव व्यक्त किए और सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बढ़ाया ब्रह्माकुमारी रूपा बहन जी ने कहा कि हमारा भारत देश महान है भारत का राष्ट्रीय ध्वज हर नागरिक की पहचान है हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए कि हमनें भारत देश में जन्म लिया है हमारे देश की संस्कृति सभी को एक साथ बांधने का कार्य करती है बलिदानों से सजी इस मातृभूमि पर हमें गर्व होना चाहिए माटी की संस्कृति को बचाकर रखना भारत देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कार्यक्रम में उपस्थित रहे डॉ विजय लोहिया जी शिक्षिका अंजना लोहिया, राजेंद्र लोहिया भोलू प्रजापति, नंदू कुशवाहा ,सुपरवाइजर रेखा लोहिया एवं समस्त ग्रामवासी !


Subscribe to my channel